छत्तीसगढ़ के चर्चित Ramavatar Jaggi murder case में Chhattisgarh High Court द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद मुख्य आरोपी Amit Jogi ने Supreme Court of India का रुख किया है.
– दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए अमित जोगी ने हाई कोर्ट के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि CBI की अपील को उनकी बात सुने बिना ही स्वीकार कर लिया गया, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है.
जोगी ने बताया कि हाई कोर्ट के 25 मार्च और 1 अप्रैल के दोनों आदेश न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया है.
20 अप्रैल को अहम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि हाई कोर्ट के दोनों आदेश लीव टू अपील और अपील आदेश की संयुक्त रूप से सुनवाई 20 अप्रैल को की जाएगी.
अमित जोगी ने उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा. और उन्होंने क्या कहा देखिए…
गौरतलब है कि वर्ष 2003 में रायपुर में हुए रामअवतार जग्गी हत्याकांड ने पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी थी. इस मामले में CBI जांच के बाद लंबे समय तक सुनवाई चली जिसके बाद हाल ही में हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए सजा तय की है.

