रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है.
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सभी सांसदों, विधायकों और विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने का आग्रह किया गया है.
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इसके माध्यम से महिलाओं की भागीदारी शासन और नीति निर्माण में बढ़ेग. जिससे समाज में समानता और विकास को नई गति मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं के सहयोग से यह पहल सफल होगी और महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी.

