छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मधुर आवाज हैं दिलीप षडंगी, हमर पहुना कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मधुर आवाज हैं दिलीप षडंगी, हमर पहुना कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की लोककला और लोकसंस्कृति को अपनी सुरीली आवाज से पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक दिलीप षडंगी हमर पहुना कार्यक्रम में खास मेहमान के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मिठास, पारंपरिक संगीत और अपनी विशिष्ट गायन शैली के लिए पहचाने जाने वाले दिलीप षडंगी ने लोकसंगीत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की महक, लोकजीवन की झलक और सांस्कृतिक विरासत की मिठास सुनाई देती है।

रायपुर प्रेस क्लब के हमर पहुना कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकार को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और संगीत से जुड़ी प्रतिभाओं को जानने का अवसर मिला.दिलीप षडंगी की उपस्थिति छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत के प्रेमी पत्र कार के लिए आकर्षण का केंद्र रहा.

Chhattisgarh