
IFS अधिकारी मनीष कश्यप को दो महीने के निलंबन के बाद बहाल कर दिया गया है। उन्हें 9 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के सचिव अमरनाथ प्रसाद को गाली देने के आरोप में निलंबित किया गया था।
छत्तीसगढ़ कैडर के IFS
मनीष कश्यप के लिए राहत की खबर आई है। करीब दो महीने पहले निलंबित हुए IFS अधिकारी को बहाल कर दिया है।
क्या था पूरा मामला?
(छत्तीसगढ़ वन विभाग) विवाद की शुरुआत 9 फरवरी 2026 को हुई थी। उस वक्त मनीष कश्यप मनेंद्रगढ़ में उप वन संरक्षक (DFO) के पद पर तैनात थे। आरोप था
कि भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘डियर रेगुलेशन’ संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी को लेकर जब छत्तीसगढ़ शासन के सचिव ने उन्हें फोन किया, तो कश्यप ने उनके साथ
अभद्र व्यवहार किया
बात इतनी बढ़ गई थी कि इसे अखिल भारतीय सेवा के नियम का उल्लंघन माना गया। मर्यादा लांघने के इसी आरोप में सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।
बहाली के पीछे की इनसाइड स्टोरी
निलंबन के बाद शासन ने मनीष कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सूत्रों की मानें तो कश्यप ने अपने जवाब में परिस्थितियों का हवाला दिया है ।

