छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और लोकभावनाओं को समर्पित ड्रीम रेन फिल्म्स छत्तीसगढ़ ने अपनी चर्चित फिल्म “सुहाग – वचन में बंधे मया” के बाद अब अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल DRF Chhattisgarhi पर नया भावपूर्ण बिहाव गीत “जनमो जनम” रिलीज कर दिया है। यह गीत पारंपरिक विवाह संस्कारों, सात जन्मों के अटूट रिश्ते और प्रेम की पवित्र अनुभूतियों को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करता है।
“जनमो जनम” केवल एक विवाह गीत नहीं, बल्कि भारतीय वैवाहिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का सांगीतिक प्रतिबिंब है। गीत अपने मधुर बोल, भावनात्मक प्रस्तुति और सांस्कृतिक सौंदर्य के कारण दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।
गीत का निर्देशन और कोरियोग्राफी प्रसिद्ध निर्देशक प्रीतम सिंह ने किया है, जबकि छायांकन की जिम्मेदारी तमेश्वर देव ने संभाली है। हर दृश्य को भावनाओं और सांस्कृतिक रंगों से जीवंत बनाने का प्रयास दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। वहीं निर्माण कार्य को व्यवस्थित रूप देने में प्रोडक्शन मैनेजर हेमेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है सुप्रसिद्ध गायिका मोनिका वर्मा और गायक नवीन साहू ने। वहीं गीत में अभिनेत्री वैष्णवी जैन और अभिनेता के. दीपक रजक मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ ही विनती राहुल शिंदे का कैमियो भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।
गीत का संगीत लोकप्रिय संगीतकार DJ Nilesh Kurrey ने तैयार किया है, जिसमें पारंपरिक बिहाव रस और आधुनिक संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
ड्रीम रेन फिल्म्स छत्तीसगढ़ का यह प्रयास छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, विवाह परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संस्था ने दर्शकों से अपील की है कि वे “जनमो जनम” गीत को DRF Chhattisgarhi यूट्यूब चैनल पर देखें, साझा करें और छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति को अपना समर्थन दें।

