केसी त्यागी आरएलडी में शामिल, जानें जेडीयू के बारे में क्या कहा?

केसी त्यागी आरएलडी में शामिल, जानें जेडीयू के बारे में क्या कहा?

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से इस्तीफ़ा दे चुके वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) का दामन थाम लिया.

केसी त्यागी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में आरएलडी में शामिल हुए.

केसी त्यागी ने आरएलडी में शामिल होने पर कहा, “आरएलडी और जेडीयू में कोई फ़र्क नहीं है. दोनों के आदर्श चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर और राम मनोहर लोहिया हैं. एक वक़्त ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी अजीत सिंह मिलकर एक पार्टी बनाने वाले थे.”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आरएलडी से ही की थी. हम चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना पूरा करेंगे.”

भविष्य में चुनाव लड़ने के सवाल पर केसी त्यागी ने कहा, “नहीं, मैं लोकसभा और राज्यसभा दोनों का सदस्य रह चुका हूं.”

गौरतलब है कि केसी त्यागी जेडीयू से तब से जुड़े हुए थे, जब यह अक्तूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी थी. हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था.

National