बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं और मोटापे की चुनौती के बीच लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लाइफ स्टाइल वेलनेस सेंटर ने अपनी सेवाएं शुरू की हैं। सेंटर का उद्देश्य लोगों को वजन कम करने, बेहतर स्वास्थ्य अपनाने और संतुलित जीवनशैली विकसित करने में मार्गदर्शन प्रदान करना है।
सेंटर में फिटनेस एवं वेलनेस कोच डॉ. वंदना कश्यप तथा पोषण एवं लाइफस्टाइल सलाहकार डॉ. आयशा खान के मार्गदर्शन में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यहां वजन कम करने, इंच लॉस, पाचन शक्ति सुधारने, ऊर्जा बढ़ाने, बेहतर नींद, स्वस्थ जीवनशैली, कस्टम डाइट प्लान और रिजल्ट आधारित वेलनेस प्रोग्राम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
सेंटर की ओर से बताया गया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए डाइट एवं फिटनेस कार्यक्रम लोगों को बेहतर परिणाम देने में सहायक होंगे।
विशेष बात यह है कि सेंटर द्वारा ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।
सेंटर प्रबंधन ने लोगों से स्वस्थ जीवन की दिशा में पहला कदम बढ़ाने और नियमित स्वास्थ्य मार्गदर्शन के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने की अपील की है।

