पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

राजधानी Raipur में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक Dharamlal Kaushik से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. सुबह करीब 7:15 बजे की है जब धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे बाइक सवार युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था.

सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हुई. पुलिस ने आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी तक पहुंची.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव 19 वर्ष के रूप में हुई है जो मूलतः बलौदाबाजार – भाटापारा का निवासी है और वर्तमान में राजीव नगर रायपुर में रह रहा था. आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.ये जानकारी डीसीपी क्राईम उमेश गुप्ता ने दी.

Uncategorized