अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की कड़ी चेतावनी के कुछ घंटों बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत का बदला लेने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,ट्रंप ने कहा था कि यदि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या करने की किसी भी साजिश को अंजाम देता है, तो अमेरिका ईरान पर भारी सैन्य कार्रवाई करेगा और हजारों मिसाइलें दागी जा सकती हैं।इस बयान के बाद ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई ने अपने नाम से जारी एक लिखित संदेश में कहा कि उनके पिता के खून का बदला लेना देश की मांग है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लाखों लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
गौरतलब है कि पूर्व सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई का हाल ही में मशहद में अंतिम संस्कार किया गया, जिसके साथ एक सप्ताह तक चले शोक और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का समापन हुआ। उनके निधन के बाद मोजतबा ख़ामेनेई ने ईरान की सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक जिम्मेदारी संभाली है।
विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों के नेताओं के ताजा बयानों से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है। हालांकि, कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखने के संकेत भी मिल रहे हैं।
फिलहाल, ट्रंप की चेतावनी और मोजतबा ख़ामेनेई के बदले वाले संदेश ने अमेरिका-ईरान संबंधों को फिर से वैश्विक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

