
– रायपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रायपुर पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है. पुलिस अब ड्रोन के जरिए आसमान से निगरानी कर रही है जिससे गुण्डे बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके.
– पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन कालचक्र के तहत यह कार्रवाई की जा रही है.इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है
इसी क्रम में नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों खमतराई, उरला गुढ़ियारी पंडरी और खम्हारडीह में ड्रोन के माध्यम से निगरानी अभियान चलाया गया.
पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी वाले स्थानों,संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां लगातार नजर रखी.
ड्रोन निगरानी के साथ साथ पुलिस जवानों द्वारा पैदल पेट्रोलिंग भी की जा रही है जिससे जमीनी स्तर पर भी सतर्कता बनी रहे. इस दोहरी निगरानी व्यवस्था से अपराधियों में भय का माहौल है और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई संभव हो पा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाएगा ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके.
ऑपरेशन कालचक्र के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

