– राजधानी रायपुर के पश्चिम जोन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर बड़ा संदेश दिया है.पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में पुरानी बस्ती डी डी नगर आमानाका आजाद चौक सरस्वती नगर कबीर नगर न्यू राजेंद्र नगर मुजगहन और टिकरापारा सहित सभी थानों में एक साथ कार्रवाई की गई.
– अभियान के तहत 85 से अधिक निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को थानों में तलब कर उनकी कड़ी परेड कराई गई. पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि दोबारा अपराध करने पर सीधे जेल भेजा जाएगा. कार्रवाई के दौरान 3 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेजने की तैयारी की गई.
पुलिस ने इस अभियान में आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया. बीएसयूपी कॉलोनियों और वाल्मीकि नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में ड्रोन सर्विलांस और कॉम्बिंग गश्त के जरिए निगरानी रखी गई. संकरी गलियों और संदिग्ध स्थानों पर भी नजर रखी गई.
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

