– मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। घटना 8 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है, जब भूषण साहू अपनी दो भांजियों और साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी दो बाइक में सवार 5 बदमाशों ने रास्ता रोककर उन्हें गिरा दिया और डंडे से मारपीट की।
– आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बीच-बचाव करने आई युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए।
इसके बाद सोने की चैन, ताबीज, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।
डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से मुख्य आरोपी चेतन नामदेव को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर नितिन ध्रुव सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दो बाइक, मोबाइल, चाकू, डंडा और लूटा गया सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुजगहन थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

