सूफी संगीत, रैप, डांस और लजीज व्यंजनों के बीच सजेगी शाम, आपसी मेल-मिलाप के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर रहेगा जोर
राजधानी रायपुर में दीपावली के उत्सवी माहौल के बीच द वेडिंग परिवार और द केटरिंग एसोसिएशन की ओर से 2 नवंबर को भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर से 500 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह का उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ ही समाज और व्यापार जगत के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, संवाद और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
आयोजकों के अनुसार, समारोह 2 नवंबर की शाम से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सूफी संगीत, रैप और डांस की विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं। इसके साथ ही मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की जाएगी। आकर्षक सजावट, मेहमानों के विशेष स्वागत और उत्सवी माहौल के साथ आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
इस दिवाली मिलन समारोह के माध्यम से वेडिंग और कैटरिंग क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को एक-दूसरे से मिलने, अपने अनुभव साझा करने और नए व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ व्यापारिक नेटवर्क को विस्तार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वन 2 वन

