महर्षि आलोक जी के सान्निध्य में तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम, रायपुर में 21 अगस्त से

महर्षि आलोक जी के सान्निध्य में तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम, रायपुर में 21 अगस्त से

आधुनिक जीवन की भागदौड़, तनाव और मानसिक दबाव के बीच आंतरिक शांति और आत्मिक संतुलन की तलाश कर रहे लोगों के लिए रायपुर में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। आनंदम फाउंडेशन द्वारा 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को अमलेश्वर स्थित हर्ष पुष्प गार्डन में तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक महर्षि आलोक जी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम आत्मबोध, ध्यान और आंतरिक जागृति पर केंद्रित होगा। महर्षि आलोक जी वर्षों से ध्यान और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से लोगों को तनाव, भय, क्रोध और नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से हजारों लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव किया है।

तीन दिवसीय इस शिविर में प्रतिभागियों को ध्यान की विभिन्न प्रभावशाली विधियों, भावनात्मक संतुलन, ऊर्जा जागरण, सकारात्मक सोच, रिश्तों में सामंजस्य तथा जीवन को नई दिशा देने वाले व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल सफलता प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में शांति, संतुलन और वास्तविक आनंद को अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा।

Chhattisgarh