ट्रैफिक एडवाइजरी: आक्रोश रैली के चलते आज रायपुर में कई मार्ग बाधित

ट्रैफिक एडवाइजरी: आक्रोश रैली के चलते आज रायपुर में कई मार्ग बाधित

रायपुर मे आज 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लोकसभा में पारित नहीं किए जाने के विरोध में आज छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर में बड़ी आक्रोश रैली निकाली जा रही है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, इंडोर स्टेडियम में सभा के बाद रैली गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इस रैली में प्रदेशभर से लगभग 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

इन मार्गों पर रहेगा असर (दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक)

बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक
श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होकर सदानी चौक, सदर बाजार
महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम
कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक
आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नलघर चौक

रैली का प्रमुख रूट
बूढ़ेश्वर चौक → बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक → महिला थाना चौक → सुभाष स्टेडियम

वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन)
बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट, नेहरू नगर की ओर
कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग

प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे उक्त मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

शहर में निकलने से पहले अपने रूट की योजना बनाएं और ट्रैफिक अपडेट पर ध्यान दें।

Chhattisgarh