फिट इंडिया अभियान के तहत रायपुर प्रेस क्लब में साइकिलिंग, पत्रकारों और खिलाड़ियों ने लिया फिटनेस का संकल्प

फिट इंडिया अभियान के तहत रायपुर प्रेस क्लब में साइकिलिंग, पत्रकारों और खिलाड़ियों ने लिया फिटनेस का संकल्प

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज रायपुर प्रेस क्लब में विशेष साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की टीम, पत्रकारों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य लोगों को खेल और शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। “आधा घंटा रोज, फिटनेस की डोज” के संदेश के साथ नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसी कड़ी में आयोजित साइकिलिंग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों और खिलाड़ियों ने साइकिलिंग का आनंद लेते हुए नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।

प्रतिभागियों ने कहा कि “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” जैसे अभियान युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Chhattisgarh