रायपुर में विश्व रग्बी लेवल-1 कोचिंग एवं ऑफिशिएटिंग कोर्स का आयोजन

रायपुर में विश्व रग्बी लेवल-1 कोचिंग एवं ऑफिशिएटिंग कोर्स का आयोजन

छत्तीसगढ़ में रग्बी खेल के विकास और तकनीकी स्तर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Chhattisgarh Rugby Football Association (सीजीआरएफए) द्वारा Indian Rugby Football Union (आईआरएफयू)के सहयोग से विश्व रग्बी लेवल-1 कोचिंग एवं ऑफिशिएटिंग (रेफरी) कोर्स का आयोजन किया जा रहा है.

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 एवं 07 जून 2026 को Chhattisgarh Olympic Association के कॉन्फ्रेंस हॉल Sardar Balbir Singh Juneja Indoor Stadium,बूढ़ा तालाब रायपुर में आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम के पहले दिन 06 जून को आयोजित कोचिंग कोर्स में इंडियन रग्बी के प्रशिक्षक Saddil Kumar ने प्रतिभागियों को कोचिंग की बारीकियों एवं आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया. वहीं दूसरे दिन 07 जून को ऑफिशिएटिंग (रेफरी)कोर्स आयोजित किया जाएगा, जिसमें Kumari Preeti Suresh प्रतिभागियों को रेफरिंग एवं मैच संचालन संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगी. प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में रग्बी खेल से जुड़े प्रशिक्षकों एवं रेफरियों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाना तथा खेल के विकास को नई दिशा प्रदान करना है. कोर्स में शामिल प्रतिभागियों को विश्व रग्बी के मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. जिससे वे भविष्य में खेल के बेहतर संचालन और प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें
.

छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई थी.
चयन प्रक्रिया के बाद 10 चुनिंदा खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को इस विशेष प्रशिक्षण में शामिल होने का अवसर मिला.

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रदेश में रग्बी खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी.

Uncategorized