उतई थाने के बाहर रील बनाकर वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

उतई थाने के बाहर रील बनाकर वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

– छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.वीडियो में हर्ष साहू नाम का युवक थाना परिसर के बाहर इंस्टाग्राम रील बनाते हुए नजर आ रहा है। रील में युवक का अंदाज रौब दिखाने वाला बताया जा रहा है जिसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

– जानकारी के मुताबिक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर यह वीडियो पोस्ट किया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान के आसपास इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को दर्शाती हैं.

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी दबंग छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधि कैसे संभव हुई और क्या वहां निगरानी में कमी है.

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर पूछताछ और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Uncategorized