रायपुर में पुलिस का सघन अभियान, 11 वारंटी गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस का सघन अभियान, 11 वारंटी गिरफ्तार

– शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार तड़के सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया. पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में कोतवाली गोलबाजार मौदहापारा गंज सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की.

– अभियान के दौरान 132 हिस्ट्रीशीटर गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई. उन्हें थानों में बुलाकर परेड कराई गई और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई
. पुलिस ने पुराने चाकूबाजी के आरोपियों की सरप्राइज जांच भी की. कार्रवाई के दौरान 8 स्थाई वारंटियों समेत कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार करीब 28 प्रतिशत बदमाश थाने में उपस्थित हुए. जबकि 20 प्रतिशत फरार पाए गए जिनकी तलाश जारी है.वहीं 24 प्रतिशत आरोपी पहले से जेल में बंद मिले. अन्य बदमाशों की उनके निवास पर जाकर जांच की गई.

पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

Uncategorized