राजगीर में होने वाली नेशनल रग्बी सेवेन्स चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना

राजगीर में होने वाली नेशनल रग्बी सेवेन्स चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना

– छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की सीनियर महिला टीम सीनियर नेशनल रग्बी सेवेन्स चैम्पियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।

– यह प्रतियोगिता 16 से 21 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजगीर में आयोजित होगी, जिसका आयोजन रग्बी इंडिया और बिहार रग्बी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

इस चैम्पियनशिप में शीर्ष 7 टीमें नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई करेंगी।
टीम में जागृति (कप्तान) और हेमा प्रजापति (उपकप्तान) सहित स्नेहा तिग्गा, निधि सिंह, ईशा किरण किंडो, अल्ता एक्का, सवित्री मरावी, पूर्णिमा नायक, रुक्मणि पटेल, सानिया यादव, साक्षी और मोनिका शामिल हैं। कोच अपूर्व सिंह ठाकुर और मैनेजर संस्कार राजीव देवांगन टीम के साथ हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम आज सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिहार के लिए रवाना हुई।

Chhattisgarh Sports