– भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ट्विटर मे छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.
– मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो.
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार द्वारा राहत और पुनर्वास कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं.
