अभिषेक शर्मा का कहर…’

अभिषेक शर्मा का कहर…’

अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा कुछ किया जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था.

सनराइजर्स हैदराबाद का यह धाकड़ बल्लेबाज़ आईपीएल मु़क़ाबले में पारी की शुरुआत में उतरा और अंत तक डटा रहा. अभिषेक ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाज़ी और नाबाद पैवेलियन लौटे.

अभिषेक (135 रन नाबाद), हेनरी क्लासेन (37 नाबाद) और ट्रेविस हेड (37) की पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवरों में 2 विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी.

इस तरह हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स पर 47 रन की जीत दर्ज कर ली.

अभिषेक शर्मा की पारी में 10 छ्क्के शामिल थे. यह अभिषेक का नौवां टी-20 शतक था और इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक शतक टी-20 शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों में विराट कोहली की बराबरी कर ली.

ट्रेविस हेड और अभिषेक की सलामी जोड़ी के लिए ये लगातार दूसरा मैच था, जब उन्होंने अपनी छवि के मुताबिक बहुत आक्रामक शुरुआत नहीं की.

चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ उन्होंने तीन ओवरों में 23 रन जोड़े थे तो दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ इस जोड़ी ने तीन ओवरों में 26 रन बनाए.

चौथे ओवर की शुरुआत में अभिषेक 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद अभिषेक ने ऐसा गियर बदला कि दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज़ के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन सा हो गया.

Sports