जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव…

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव…

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ट्रस्ट के मौजूदा मुतवल्ली का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने के बाद बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नए मुतवल्ली के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त युनूस कुरैशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा 10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन भी किया गया है, जो चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी। समिति में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, रिटायर्ड डीएसपी, अधिवक्ता समेत समाज के कई वरिष्ठ लोगों को शामिल किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 मई से 15 जून तक मतदाता सूची में नाम पंजीयन होगा। 16 से 18 जून तक दावा-आपत्ति, 19 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 22 से 25 जून तक चलेगी, जबकि 27 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने रायपुर नगर निगम सीमा के भीतर रहने वाले सभी मुस्लिम पुरुष मतदाताओं से अपील की है कि वे वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर स्थित चुनाव समिति कार्यालय पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

Uncategorized