रायपुर पुलिस का “ऑपरेशन निश्चय” सफल, उड़ीसा के 2 तस्कर गिरफ्तार,41.75 लाख रुपये का गांजा जब्त

रायपुर पुलिस का “ऑपरेशन निश्चय” सफल, उड़ीसा के 2 तस्कर गिरफ्तार,41.75 लाख रुपये का गांजा जब्त

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नारकोटिक्स के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना तिल्दा-नेवरा के अपराध क्रमांक 41/26 (NDPS एक्ट व आर्म्स एक्ट) के तहत की गई।

मामले में पहले 28 जनवरी 2026 को सासाहोली स्थित अटल निवास में रेड कर महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से 73 किलो गांजा, 790 प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट, 1.87 लाख रुपये नकद, मोबाइल, टैब और बटनदार चाकू समेत करीब 41.75 लाख रुपये का माल जब्त किया गया था।

जांच के दौरान बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर उड़ीसा के कालाहांडी निवासी प्रणब कुमार नाइक और नुवापाड़ा निवासी सफीकुल रहमान खान को चिन्हांकित किया। पुलिस टीम उड़ीसा पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट सप्लाई करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और एंड-टू-एंड नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Chhattisgarh Crime