रायपुर में संगीत से गूंजा “मांझी नेया ढूंढे किनारा”, सामाजिक संदेशों ने जीता दिल

रायपुर में संगीत से गूंजा “मांझी नेया ढूंढे किनारा”, सामाजिक संदेशों ने जीता दिल

रायपुर। माँ आनंदिनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम “मांझी नेया ढूंढे किनारा” का आयोजन रविवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से “वसुधैव कुटुम्बकम”, “झन भूलवव माँ-बाप ला” तथा “जिओ और जीने दो” जैसे सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इन गीतों के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों, बुजुर्गों के सम्मान, मानवता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देना भी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित इस विशेष संध्या में संगीत को जीवन की औषधि बताते हुए कलाकारों ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन में संगीत, संस्कृति और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम देखने को मिला।

Uncategorized