संयुक्त पुलिस परिवार के निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के परिजन स्थानांतरण के सम्बंध में मिलेंगे गृह मंत्री विजय शर्मा से मंगलवार का माँगा समय

संयुक्त पुलिस परिवार के निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के परिजन स्थानांतरण के सम्बंध में मिलेंगे गृह मंत्री विजय शर्मा से मंगलवार का माँगा समय

संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के परिजन दिनांक 07/07/2026 दिन मंगलवार को लम्बे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण मैदानी इलाकों में करवाने के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने जाएंगे इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय में पत्र भी प्रेषित कर दिया है। इसके पहले पुलिस परिवार ने पिछले मंगलवार को DGP से मिलने का समय माँगा था तब DGP ने पुलिस परिवार के सदस्यों से मिलने से इंकार कर दिया था और पुलिस मुख्यालय के मेन गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा कर अंदर नही जाने दिया था जिस से पुलिस परिवार में DGP के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला था और पूरे प्रदेश में DGP की आलोचना हुई थी इसलिए अब पुलिस परिवार के सदस्य लम्बे समय से बस्तर में पदस्थ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण मैदानी इलाकों में करवाने सीधे गृह मंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी परेशानी का हल निकलवाने की तैयारी में है अब देखना यह होगा कि गृह मंत्री विजय शर्मा लम्बे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ निरीक्षकों और और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण मैदानी इलाकों में करवा पाते हैं या वहां भी पुलिस परिवार को सिर्फ निराशा हाथ लगेगी यह तो मंगलवार को ही समझ आएगा।

Uncategorized