अफेयर के शक में हत्या, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी

अफेयर के शक में हत्या, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने अपनी दूसरी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय सौतेली बेटी मुस्कान की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किराएदार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों मां-बेटी मिलकर मुझे परेशान करती थी, जिससे परेशान होकर हत्या की है. पुलिस अनुसार आरोपी को पहले अनुशासनहीनता के आधार पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था.

मां-बेटी मिलकर करती थी परेशान’

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, किराएदार ने उसकी पत्नी को घर, गाड़ी और पैसे का लालच देकर उसका ब्रेनवाश कर दिया था. किराएदार कहता था, ‘मैं तुम्हारी बेटी को गोद ले लूंगा और फिर हम ऐशो-आराम की जिंदगी जिएंगे.’ उसने मुझे घर से निकलवाने की बात भी कही थी. उसकी बातों में आकर दोनों मां और बेटी ने मुझसे घर छोड़ने की जिद करना शुरू कर दिया. जब यह लगातार होने वाला तोस मैं परेशान हो गया. इस बात को लेकर हर दिन विवाद होता था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मैंने दोनों का कत्ल कर दिया. दो साल पहले मैं बिलासपुर में पुलिस फोर्स में नौकरी करता था. हालांकि, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मैंने वह नौकरी छोड़ दी और उसके बाद मार्केटिंग के क्षेत्र में चला गया.

चार साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि मृतका लता साहू ने लगभग चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी. चित्रा, लता की पहली शादी से हुई बेटी थी. पड़ोसियों ने पुलिस थाने में इस हत्या की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. दोनों शवों की प्रारंभिक जांच की और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Chhattisgarh