झाड़ू-पोछा करने वाले की बेटी ने बढ़ाया दानी स्कूल का मान, 96.2% अंकों के साथ प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान

झाड़ू-पोछा करने वाले की बेटी ने बढ़ाया दानी स्कूल का मान, 96.2% अंकों के साथ प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान

शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास करना है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए राजधानी के जगन्नाथ राव दानी शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्रा ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। आर्थिक तंगी के बीच झाड़ू-पोछा कर परिवार चलाने वाले माता-पिता की होनहार बेटी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान बनाया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परिणाम में इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 77.15 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 रहा। दानी स्कूल की छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने इसे अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रा की मेहनत का परिणाम बताया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष और गुरुजनों के सहयोग को दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद मिली यह सफलता आज हजारों छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

Chhattisgarh