छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, पवन देव बनाए गए डीजीपी नगर सेना, देखिए पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, पवन देव बनाए गए डीजीपी नगर सेना, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के समाप्त होते ही ट्रांसफर की झड़ी लग गई है. चाहे वह एजुकेशन डिपार्टमेंट हो पुलिस डिपार्टमेंट हो या फिर वन विभाग हो सभी विभागों में ट्रांसफर का दौर जारी है. सोमवार को फिर एक बार छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं पुलिस विभाग की ओर से 31 IPS अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी हुई है. इसमें IPS पवन देव, गुरजिंदर पाल सिंह जैसे कई नाम हैं.

*बड़े अधिकारियों के तबादले*

IPS पवन देव: छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष पद से हटाकर अब महानिदेशक नगर सेना, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं बनाया गया है.

IPS गुरजिंदर पाल सिंह:
ये पहले PHQ नवा रायपुर में महानिदेशक थे. अब इन्हें महानिदेशक प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी का हेड बनाया गया है.

IPS एस.आर.पी. कल्लूरी:

इन्हें पुलिस मुख्यालय के प्रशासन विभाग से ट्रांसफर करके प्रबंध संचालक (MD), छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की नई जिम्मेदारी दी गई है.

IPS प्रदीप गुप्ता:

ये पहले वित्त और ट्रैफिक विभाग संभाल रहे थे. अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रशासन एवं चयन बनाया गया है. साथ ही इन्हें संचालक अभियोजन का एक्सट्रा चार्ज भी मिला है.

IPS विवेकानंद सिन्हा:

ये पहले से नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ (STF) देख रहे हैं. अब इन्हें इसके साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त, योजना एवं प्रबंधन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

IG स्तर के अधिकारियों के नए पद

IPS अंकित कुमार गर्ग

पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर के साथ ही वर्तमान में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं पुलिस महानिरीक्षक SIA पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल

पुलिस महानिरीक्षक S4C पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक S4C एवं तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

IPS पारुल माथुर

पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर को ट्रांसफर करके उन्हें पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय नया रायपुर बनाया गया है.

IPS मनीष शर्मा

पुलिस महानिरीक्षक प्रभार वित्त एवं योजना पुलिस मुख्यालय रायपुर को ट्रांसफर करके उन्हें उपपुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन पुलिस मुख्यालय नया रायपुर बनाया गया है.

IPS श्वेता राजमणि

पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर बस्तर को ट्रांसफर करके उन्हें पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार एवं डायल 112 पुलिस मुख्यालय नया रायपुर बनाया गया है.

IPS मोहित गर्ग

सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से हटाकर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन पुलिस मुख्यालय नया रायपुर बनाया गया है.

IPS रवि कुमार कुर्रे

सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर को ट्रांसफर करके उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

IPS चिराग जैन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर चौकी से तबादला करके उन्हें सेनानी 18 वी वाहिनी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी बनाया गया है.

IPS अंजलि विश्वकर्मा

पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से हटाकर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

Chhattisgarh