कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में क्या बोले राहुल गांधी?

कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ नामक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस सभा में राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “कोटा में आप सबके सामने खड़े होकर मुझे बहुत खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है. मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं, यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है.”

“यह आपके और आपके भविष्य के बारे में है. यह शाम आपके बारे में है, उन हालात के बारे में जिनका आप सामना कर रहे हैं और उन चुनौतियों के बारे में जिनसे आप हर दिन जूझते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान, मैं लाखों ऐसे युवाओं से मिला जो डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आईएएस अधिकारी बनना चाहते थे और सेना में शामिल होना चाहते थे. उस समय मेरे मन में एक सवाल आया, हमारे देश का शिक्षा सिस्टम इन युवाओं को सिर्फ़ पांच विकल्प ही क्यों दे रहा है?”

“फिर, यात्रा के दौरान मैंने कुछ लड़कियों से बात की और पूछा, तुम सच में दिल से क्या करना चाहती हो? और उन सभी ने इन पांच पेशों से अलग-अलग जवाब दिए. यानी, देश का शिक्षा सिस्टम बच्चों के सपनों को पूरा नहीं कर रहा है; बल्कि उन्हें बस विकल्प दे रहा है.”

Uncategorized