भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता कब लागू होगा? पीएम मोदी ने बताया

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता कब लागू होगा? पीएम मोदी ने बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता इस साल 15 जुलाई से लागू हो जाएगा.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह जानकर खुशी हुई कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से लागू होगा. यह समझौता हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को काफी बढ़ावा देगा.”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, “इससे भारतीय किसानों, मज़दूरों, एमएसएमई, स्टार्टअप और इनोवेटर्स के लिए कई अवसर खुलेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.”

“जी7 शिखर सम्मेलन के लिए एवियन में मौजूद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और मैं, दोनों ही हमारे आर्थिक संबंधों को मिल रही इस नई गति से बहुत खुश हैं.”

Uncategorized