प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियन संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर दुख जताया है.
उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचल दिया गया है.
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे भरसक प्रयासों के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया. मै सभी माताओं, बहनों से माफ़ी चाहता हूं.”
उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा, “कुछ लोगों के लिए दल से बड़ा कुछ नहीं होता.”
शुक्रवार को लोकसभा में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने वाले महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन वाला बिल (131वां) पास नहीं हो सका था.
संसद में इसे पारित होने के लिए जरूरी दो तिहाई वोट नहीं मिल सके थे.
एनडीए बिल के पक्ष में दो तिहाई वोट हासिल करने में नाकाम रहा. बिल के पक्ष में 298 वोट मिले थे और विरोध में 230 वोट

